sundarkand
✕

Fact Check: क्या मोदी सरकार ने भारतीय रेल को अदाणी को बेच दिया? जानिए वायरल VIDEO का पूरा सच

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (12:16 IST)
नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन पर अदाणी ग्रुप का नाम लिखा हुआ है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल को उद्योगपति अदाणी को बेच दिया गया है।

क्या है वायरल-

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय रेलवे को अदानी को बेच दिया गया है।’

एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता नगमा ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘अडाणी की ट्रेनें तैयार हो रही हैं!’

फेसबुक पर भी इसी तरह के दावों के साथ इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच-

वायरल दावा फेक है। भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई बताई है। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “दावा: फेसबुक पर एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक निजी कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है। PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है। यह केवल एक वाणिज्यिक विज्ञापन है जिसका उद्देश्य केवल ‘गैर किराया राजस्व’ को बेहतर बनाना है।”

वडोदरा में पश्चिमी रेलवे ने ‘गैर किराया राजस्व’ (नॉन फेयर रेवेन्यू) करने वाली सरकारी योजना के तहत दस ट्रेनों में विज्ञापन देने के लिए टेंडर जारी किए थे। ये टेंडर अडाणी समूह को मिले थे और तभी फरवरी में समूह की कंपनी ‘अडाणी विलमार’ के फॉर्चून आटे का विज्ञापन वडोदरा की ट्रेन पर पेंट किया गया था।

पश्चिमी रेलवे के फेसबुक पेज पर 1 फरवरी को विज्ञापन की पेंटिंग वाली ट्रेन के उद्घाटन समारोह की जानकारी दी गई थी।



वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि ट्रेन पर अदाणी के विज्ञापन का वीडियो झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि भारतीय रेल को अदाणी को बेच दिया गया है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख