Hanuman Chalisa
✕

Coronavirus Lockdown: तेलंगाना में Shoot At Sight आदेश का सच जानें...

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (13:32 IST)
कोरोना वायरस के चलते देश में आज से 21 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। इस बीच सोशल मीडिया में KCR का एक बयान तेजी से वायरल हो गया कि लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर वे शूट एट साइट का आदेश दे सकते हैं। 
 
क्या KCR ने कहा 'लोग नहीं माने तो शूट एट साइट का ऑर्डर देंगे'?
 
हमारे तेलुगु वेबसाइट (www.telugu.webdunia.com) के एडिटर डॉ. इम्मादि शेट्‍टी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि KCR ने यह नहीं कहा था कि राज्य में लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर वे शूट एट साइट का आदेश दे सकते हैं। दरअसल, लोगों से बाहर न निकलने और प्रतिबंधों को लागू करवाने वाले अधिकारियों से न उलझने की अपील करते हुए राव ने कहा, "अगर लोग लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते रहे तो मुझे 24 घंटे के कर्फ्यू का आदेश देना होगा। ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास सेना बुलाने और शूट एट साइट का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे।"
 
बता दें कि, 22 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन वाले तेलंगाना में सरकार ने घोषणा की है कि लॉकडाउन के दौरान शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। राज्य में कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या मंगलवार तक चार नए मामलों के साथ 39 हो गई।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख