sundarkand

क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता सेक्स रैकेट में पकड़ी गई.. जानिए VIRAL तस्वीरों का सच..

Updated: सोमवार, 19 नवंबर 2018 (16:08 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चल रही है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता शबाना सारा अली को वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाते पकड़ा गया है। इस खबर के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। एक तस्वीर में कांग्रेस की एक महिला नेता दिख रही हैं, तो दूसरी में कुछ लड़कियां है जो कथित सेक्स रैकेट चलाते पकड़ी गई हैं।
रिद्धी पठानिया नाम के यूजर ने फेसबुक ग्रुप ‘We Support Narendra Modi’ पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता शबाना सारा अली अपने घर में चलाती थी बैशयावरती का धंधा। पुलिस की रेड में पकडी गेई खुद भी और अन्य। इस पोस्ट को अब तक 2600 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है और लगभग 2500 लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है।

ऐसी ही खबर कई अन्य फेसबुक ग्रुप्स पर भी चल रही है।



क्या है सच्चाई?

वायरल पोस्ट्स में इस्तेमाल की गई महिला नेता की तस्वीर को हमने गूगल पर रिवर्स सर्च किया तो हमें http://www.gurpreetkaur.in/about.php लिंक मिली। इस लिंक पर क्लिक करने पर हमें ठीक वही तस्वीर दिखी, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर हो रहा है।

आपको बता दें कि यह वेबसाइट मुंबई रीजनल महिला कांग्रेस कमिटी की वाइस प्रेजिडेंट गुरप्रीत कौर चड्ढा की है। अब यह बात तो स्पष्ट हो गई कि शेयर हो रही तस्वीर गुरप्रीत कौर चड्ढा की है, न कि किसी शबाना सारा अली की।

जब हमने दूसरी तस्वीर को भी रिवर्स सर्च किया तो हमें beijingimpact.com की एक लिंक मिली, जिसमें ठीक वही तस्वीर लगी थी जिसे वायरल पोस्ट में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस पर कई अन्य तस्वीरें भी मिलीं। यह घटना 12 सितंबर 2012 की है, जब चीन के वेंझो शहर की पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कॉल गर्ल्स को पकड़ा था।

 
आपको बता दें कि खुद गुरप्रीत ने भी इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की है। एक ट्वीट में गुरप्रीत ने लिखा है कि वायरल पोस्ट्स को लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस कमिशनर से शिकायत कर दी है और बताया है कि गूगल पर मौजूद उनकी तस्वीरों का कुछ असामाजिक तत्वों ने गलत इस्तेमाल किया है।

हमने ‘शबाना सारा अली’ कीवर्ड से गूगल पर सर्च भी किया, लेकिन हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली। अगर यह घटना हुई होती तो किसी न किसी मीडिया हाउस ने यह खबर जरूर पब्लिश की होती।

हमारी पड़ताल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की महिला नेता शबाना सारा अली के वैश्यावृत्ति धंधे में पकड़े जाने का दावा फर्जी साबित हुआ है।

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख