dharma sangrah

क्या वाकई चाय से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है…जानिए सच...

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (13:14 IST)
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसका इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि चाय से कोरोना वायरस का इलाज किया जा सकता है।

क्या है वायरल पोस्ट में-

वायरल पोस्ट में लिखा है कि चीन के हीरो डॉ ली वेनलियांग, जिन्हें कोरोना वायरस के बारे में सच्चाई बताने के लिए दंडित किया गया था और बाद में उसी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी, ने कुछ मामलों का अध्ययन किया और उन्होंने सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस के ​इलाज के लिए जिन रासायनिक घटकों की जरूरत है, वह चाय में पाया जाता है। चाय मानव शरीर पर COVID - 19 वायरस के प्रभाव को काफी कम कर सकती है। इसके बाद चीन में अस्पताल का स्टाफ अब कोरोना के मरीजों को दिन में तीन बार चाय पिला रहा है। यह पोस्ट व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर खूब शेयर हो रही है।



क्या है सच-

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सीएनएन ब्रेकिंग न्यूज का ट्विटर हैंडल खंगाला, लेकिन वहां ऐसी कोई खबर शेयर नहीं की गई है।

हमने इंटरनेट पर सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें बताया गया हो कि डॉ ली वेनलियांग ऐसा कोई रिसर्च किया था।

इसके साथ ही, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के ऑफिशियल फैक्ट चेकिंग ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि चाय कोरोनोवायरस को ठीक कर सकती है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि चाय से कोरोना वायरस का इलाज होने का वायरल दावा भ्रामक है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख