suvichar

क्या गर्म नारियल पानी बचा सकता है कैंसर से...जानिए सच...

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (13:24 IST)
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि गर्म नारियल पानी पीने से कैंसर से बचा जा सकता है और देश के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल टाटा मेमोरियल के डायरेक्टर डॉ. बादवे ने इसकी पुष्टि की है।
 
क्या है वायरल-
 
वायरल मैसेज में लिखा गया है- 'गर्म नारियल पानी आपको जीवन भर कैंसर से बचा सकता है। गर्म नारियल केवल कैंसर कोशिकाओं को मारता है! एक कप में 2 से 3 पतले नारियल के फाक काटें, गर्म पानी डालें, यह "क्षारीय पानी" बन जाएगा, हर दिन पिएं, यह किसी के लिए भी अच्छा है। गर्म नारियल पानी एक कैंसर-रोधी पदार्थ छोड़ता है, जो चिकित्सा क्षेत्र में कैंसर के प्रभावी उपचार में नवीनतम प्रगति है। गर्म नारियल के रस का अल्सर और ट्यूमर पर प्रभाव पड़ता है। सभी प्रकार के कैंसर को रोकने के लिए साबित। नारियल के अर्क के साथ इस प्रकार का उपचार केवल घातक कोशिकाओं को नष्ट करता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं को प्रभावित नहीं करता है। इसके अलावा, नारियल के रस में अमीनो एसिड और नारियल पॉलीफेनोल उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं, प्रभावी रूप से गहरी शिरा घनास्त्रता को रोक सकते हैं, रक्त परिसंचरण को समायोजित कर सकते हैं और रक्त के थक्कों को कम कर सकते हैं।'


 
क्या है सच-
 
हमने पाया कि यह मैसेज इस साल के शुरुआत में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जब हमने इंटरनेट पर 'hot coconut water, Tata memorial' कीवर्ड्स से सर्च किया, तो हमें टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की एक न्यूज रिपोर्ट मिली।
 
18 मई 2019 के TOI की इस रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने बयान जारी कर कहा है कि यह वायरल मैसेज गलत है क्योंकि ऐसा कोई वैज्ञानिक आंकड़ा नहीं है जो यह बताता हो कि गर्म नारियल पानी कैंसर का इलाज कर सकता है। डॉ. बादवे के हस्ताक्षर वाले इस बयान में लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस नुकसान पहुंचाने वाले मैसेज का शिकार न बनें।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है ऐसी कोई रिसर्च नहीं हुई जो इस बात की पुष्टि करे कि गर्म नारियल पानी कैंसर सेल्स को मार सकता है। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल ने खुद कहा है कि डायरेक्टर डॉ. बादवे के नाम से वायरल किया जा रहा मैसेज फर्जी है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख