kundali milan
✕

क्या वाकई PM मोदी के नाम पर इन ऑस्ट्रेलियाई सेबों का नाम ‘मोदी एप्पल’ रखा गया है...जानिए सच...

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (15:55 IST)
सोशल मीडिया पर भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर इन दिनों कुछ दिलचस्प तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ‘मोदी’ ब्रांड नेम वाली सेब की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने अपने सेब के व्यवसाय का नाम ‘मोदी एप्पल’ रख दिया है। मोदी स्टीकर लगे सेब और मोदी लिखे बड़े-बड़े वुडन बॉक्स में रखे सेब की तस्वीरों को देख यूजर्स खुद को इन्हें शेयर करने से नहीं रोक पा रहे हैं। लेकिन सच कुछ और है। आइए, पहले वह वायरल पोस्ट देखते हैं।

कई फेसबुक ग्रप्स और यूजर्स ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-

‘मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया : नरेंन्द्र मोदी जी से प्रभावित फिलिपो ने अपने नए सेब के व्यवसाय को मोदी के नाम पर रखा। भारत के बाजारों में भी मिलेगा ये सेब’।




वायरल तस्वीरों का सच क्या है?

हमने सबसे पहले ‘मोदी एप्पल’ को इंटरनेट पर सर्च किया, तो हमें ‘मोदी एप्पल’ का फेसबुक पेज और वेबसाइट दोनों मिल गए।

वेबसाइट से पता चला कि ‘मोदी एप्पल्स’ ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाली सेब की एक नई किस्म है। इस किस्म के सेब को सबसे पहले इटली में तैयार किया गया था। इसे कोनसोरजियो इटेलियानो विवेस्टी (सीआईवी) संस्था ने वर्ष 2007 में तैयार किया।

‘मोदी एप्पल’ का नाम इटैलियन चित्रकार एमेडियो मोडीग्लिआनी के नाम पर रखा गया है, जिनके दोस्त उन्हें प्यार से ‘मोडी’ कहकर बुलाते थे।

आपको बता दें कि वायरल हो रही सारी तस्वीरें ‘मोदी एप्पल, ऑस्ट्रेलिया’ के फेसबुक पेज से ली गई हैं।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया है कि मोदी एप्पल के नाम से वायरल तस्वीरें तो सही हैं, लेकिन उनके साथ किया गया दावा गलत है। इन मोदी एप्पल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई संबंध नहीं है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

अगला लेख