Daily Horoscope
✕

टिकट बंटवारे में संघ की एंट्री, भोपाल से शिवराज तो इंदौर से महाजन को फिर मिल सकता है मौका

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (15:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी में लोकसभा टिकट बंटवारे में अब संघ ने सीधा दखल दे दिया है। संघ ने अपने दूसरे नबंर के नेता भैयाजी जोशी को इन दो सीटों पर टिकट तय करने का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार को भोपाल पहुंचकर संघ कार्यालय में भैयाजी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की।
 
भोपाल से कांग्रेस की तरफ से दिग्विजयसिंह को मैदान में उतारने और इंदौर से सिंधिया का नाम आगे आने के बाद संघ ने अब खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। संघ नहीं चाहता है कि भोपाल और इंदौर जो तीस साल से उसके गढ़ है उसमें कांग्रेस किसी प्रकार की सेंध लगा सके। भोपाल और इंदौर से बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी कौन होगा इसको अब संघ ही तय करेगा।
 
संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी की शिवराज से संघ कार्यालय समिधा में एकांत में हुई बैठक को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। संघ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि संघ भोपाल से दिग्विजयसिंह के खिलाफ शिवराज को उतारने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही संघ ने बीजेपी के सामने इंदौर से सुमित्रा महाजन को फिर एक बार टिकट देने की पैरवी की है। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इंदौर से फिर सुमित्रा ताई को मौका दे सकती है।
 
इसके पहले सोमवार को दिल्ली में हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में जब मध्यप्रदेश के बचे लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी तो पार्टी ने एक फिर प्रदेश के नेताओं को भोपाल, इंदौर सीट पर टिकट पर मंथन करने को कहा था।  

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख