shradh paksha
✕

क्या कोरोना वायरस फैलाने के लिए बर्तन चाट रहे मुस्लिम...जानिए सच...

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (13:20 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम लड़के थाली, चम्मच और कटोरी चाटते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम कोरोना वायरस फैलाने के इरादे से बर्तनों को चाट रहे हैं।
 
क्या है वायरल-
 
वीडियो शेयर कर लिखा जा रहा है- बिहार में पुलिस एक मस्जिद में छुपे 14 चीनी मुस्लिमों को कोरोना वायरस का टेस्ट करवाने के लिए ले गई। ईरोड पुलिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के मुस्लिमों को हिरासत में लिया। आज सलेम पुलिस ने एक मस्जिद से 11 इंडोनेशियाई मुस्लिमों को पकड़ा। यह वीडियो दिखा रहा है कि वे चम्मच, प्लेट और बर्तनों पर अपनी लार लगा रहे हैं और वे कोरोना वायरस को फैलाने चाहते हैं।
 
क्या है सच-
 
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें vimeo पर यह वायरल वीडियो मिला, जो पिछले साल अपलोड किया गया था। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो अभी का नहीं है, बल्कि पुराना है। अब सवाल यह है कि आखिर ये लोग बर्तनों को चाट क्यों रहे हैं। vimeo के वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, दाउदी बोहरा समाज के लोग झूठे बर्तनों को चाट रहे हैं।

इस वीडियो एक यूजर ने कमेंट भी किया है कि दाउदी बोहरा समाज के लोग खाना बर्बाद नहीं करते हैं। इसीलिए खाने के बाद वह थाली, चम्मच और कटोरी जैसे सारे बर्तनों को पहले चाटकर साफ करते हैं और फिर उन्हें धोते हैं।
 
बता दें, इससे पहले भी इस वीडियो को गलत दावों के साथ शेयर किया जा चुका है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कोरोना वायरस फैलाने के इरादे से मुस्लिमों द्वारा बर्तनों को चाटने का दावा फेक है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख