sawan somwar

चींटी ने इस तरह चुराया हीरा, VIRAL हुआ VIDEO

Updated: बुधवार, 29 अगस्त 2018 (14:14 IST)
सोशल मीडिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक चींटी हीरा उठाकर ले जाती नजर आती है। इस वीडियो को rkbiker89 ने यूट्यूब पर शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक 1,578,679 बार देखा जा चुका है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये जानकारी नहीं मिली है कि चींटी को अधिकारियों ने पकड़ा या नहीं, या क्या इसके मालिक को हीरा लौटाया गया?’

इस वीडियो को देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। रोशेल नाम की यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है एक दिन कोई कर्मचारी हीरा चोरी कर ले और इल्जाम चींटी पर लगा दे।’ रैचेल हेस नाम की यूजर लिखती हैं, ‘अब वह चींटियों पर विश्वास नहीं कर सकती।’ वहीं मनोज नारायण नाम के यूजर ने लिखा, ‘ये एक ट्रेनिंग हासिल की हुई चींटी है।’ जसवंत नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- ‘करोड़पति चींटी।’

एक अन्य यूजर ने इसे ‘धरती की सबसे अमीर चींटी’ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘यह एंट मैन के लिए काम कर रही है।’ एक यूजर ने बड़ा मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या आप ये कह रहे हैं कि चींटी भी इंसान की तरह बेवकूफ होती हैं जो सोचती हैं कि हीरा सबसे कीमती चीज है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘इस हीरे से चींटी अपने पार्टनर के लिए एंगेजमेंट रिंग बनाएगी।’

आपको बता दें कि चींटी अपने वजन से 50 से 100 गुनी भारी चीजें उठा सकती हैं। 2010 में साइंस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में एक चींटी की तस्वीर को प्रथम पुरस्कार मिला था, जिसमें उसने अपने भार से 100 गुना ज़्यादा वजन उठा रखा था। एशियन वीवर नाम की चींटी ने शीशे की समान सतह पर उल्टा लटककर जबड़े से ये वजन उठाया हुआ था।



वायरल वीडियो देखने के‍ लिए यहां क्लिक करें।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख