sundarkand
✕

मिर्जापुर 2 ने आते ही मचा दिया भौकाल, दर्शकों को दूसरा सीजन आया पसंद

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (12:28 IST)
आमतौर पर किसी भी लोकप्रिय वेबसीरिज का दूसरा सीजन लोगों को कम ही पसंद आता है। अपेक्षाएं बहुत ज्यादा होती हैं और इस कारण अपेक्षा पर यह खरा नहीं उतरता। मिर्जापुर को अपार लोकप्रियता मिली और लोग दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 23 अक्टोबर को स्ट्रीमिंग करने की घोषणा की गई, लेकिन पहले ही इसे रिलीज कर दिया गया और दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया। 
 
कई लोगों ने इसके सारे एपिसोड रात में ही या एक ही बैठक में देख डाले और लोगों को यह पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसी के चर्चे हैं और लोग इसे बेस्ट वेबसीरिज बता रहे हैं। 
 
सभी को कालीन भैया, गुड्डु के तेवर देखने थे और जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं उसे देख पता चल रहा है कि लोगों की उम्मीद पर यह सीरिज खरी उतर रही है। 
 
कुछ नए किरदार भी देखने को मिले हैं और ये सारे किरदार जबरदस्त मनोरंजन करते हैं। कई उतार-चढ़ाव इसमें देखने को मिलते हैं। शुरुआती एपिसोड ही जबरदस्त है और इससे आने वाले एपिसोड्स के प्रति उत्सुकता बढ़ती है। 
 
पंकज कपूर, अली फज़ल का अभिनय तो सिर चढ़ कर बोल रहा है। वैसे सारे ही कलाकारों ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है। उम्मीद है कि तीसरा सीज़न भी आएगा क्योंकि कुछ प्रश्नों के उत्तर अभी बाकी हैं। 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख