dharma sangrah

टॉप 5 Korean Drama जो आप अपनी watch list में कर सकते हैं शामिल

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (13:58 IST)
ईशु शर्मा 
 
अगर आप कोरियन ड्रामा या K-drama नहीं देखते हैं तो आप एंटरटेनमेंट का एक बड़ा हिस्सा मिस कर रहे हैं। भारत और इंटरनेट पर कोरियन ड्रामा की फैन फॉलोइंग तेज़ी से बढ़ रही है और न सिर्फ कोरियन ड्रामा लोग कोरियन पॉप सांग और उसके कल्चर को भी बहुत पसंद करने लगे हैं। कोरियन ड्रामा की कहानी काफी रोचक और एडिक्टिव होती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे 5 ड्रामा जो आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं ....
 
1. ट्वेंटी फाइव ट्वेंटी वन (Twenty Five Twenty One) 
ये सीरीज़ प्यार से ज़्यादा दोस्ती का महत्व बताती है। एक तरफ इसमें एक टीनएज लड़की अपने सपनों के लिए बहुत जुनूनी होती है तो दूसरी तरफ एक बहुत मेहनती लड़का अपनी ज़िन्दगी को फिरसे बेहतर बनाने की कोशिश में लगा हुआ होता है। ये सीरीज़ आपको अपने सपने को हासिल करने का जुनून देगी और साथ ही ज़िन्दगी में दोस्ती के मायने भी बताएगी। 
 
2. बिज़नेस प्रपोज़ल (Business Proposal)
इस रोम कॉम ड्रामा में एक लड़की जो एक कंपनी में फ़ूड रिसर्चर होती है वो उसकी कंपनी के CEO के साथ ब्लाइंड डेट पर जाती है पर उसे ये नहीं पता होता है कि वो अपने बॉस के साथ ब्लाइंड डेट पर जा रही है। इस सीरीज में ड्रामा के साथ कॉमेडी भी आपको इस कहानी से जोड़ कर रखेगी। इसके क्यूट और इंटरेस्टिंग एनीमेशन की वजह से ये ड्रामा और भी मज़ेदार लगता है। 
 
3. ट्रू ब्यूटी (True Beauty)
अगर आप एक बेहतरीन लव ट्रायंगल की कहानी देखना चाहते हैं तो ये सीरीज़ आपके लिए परफेक्ट है। इस कहानी में एक लड़की जिसे स्कूल में बदसूरत बुला कर चिढ़ाया जाता था वो अपने चेहरे को मेकअप से बदलती है। पहले दिन सब उसका सुन्दर चेहरा देखकर हैरान हो जाते हैं और फिर मुलाकात होती है 2 लड़कों से जो स्कूल में सबसे हैंडसम होते हैं। 
 
4. गॉब्लिन (Goblin)
अगर आप कोरियन ड्रामा की शुरुआत किसी फैंटसी कहानी से करना चाहते हैं तो गॉब्लिन आपके लिए फिट मैच है। इसमें एक गॉब्लिन जो हज़ार सालों से एक इंसान दुल्हन का इंतज़ार करता है जो उसे श्राप से बहार निकाल सकती हैं। उसका श्राप तभी टूटेगा जब कोई लड़की उसके सीने में लगी हुई तलवार को देखे और उसे निकाले। 900 साल होने के बाद उसे वो लड़की मिलती है जो उसकी तलवार को देख सकती है। इस सीरीज़ में न सिर्फ कहानी बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट हैं। 
 
5. वेट लिफ्टिंग फैरी किम बोक जू (Weight Lifting Fairy Kim Bok Joo)
ये सीरीज़ दो एथेलीट की कहानी है जो दोस्त बनते है और धीरे-धीरे एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। इस कहानी में किम बोक जू जो वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग करती है और मिलती है एक लड़के से जो उसी स्कूल में स्विमर होता है। ये सीरीज़ बहुत लोकप्रिय है और लगभग हर कोरियन ड्रामा लवर ने इस सीरीज़ को अपनी फेवरिट लिस्ट में शामिल किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख