Wdvideo Rcunilxkwd8

Wed, 29 Jul 2026

Notifications

Weather Update: देश के बड़े हिस्से में गर्मी का कहर, 11 की जान गई, जलसंकट बढ़ा | Heatwave Alert

गर्मी के तेवर दिनोंदिन तीखे होते जा रहे हैं। समूचे उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में लू लगने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई को सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के फलौदी में 49 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में राजगढ़ सबसे गर्म रहा, यहां 46.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के अकोला में 45.8, गुजरात के अहमदाबाद में 45.5, हरियाणा के सिरसा में 45.4, यूपी के उरई में 43.8, पंजाब के फिरोजपुर में 43.5 तथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि केरल और कोलकाता में बारिश ने राहत दी। केरल में तो भारी बारिश के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। #weatherupdate #delhiweather #upweathernews #topnews #heatwave #heatwavealert #heatwaves #imdalert #imd #weathernews #weatherforecast अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en