suvichar

यदि धनवान बनना है तो वास्तु के अनुसार घर में करें मात्र 3 काम, कमाल हो जाएगा

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (16:41 IST)
Astrology Vastu Tips: हर कोई चहता है कि घर में धन समृद्धि बनी रहे और धन की आवक बरकरार रहे। यदि आप चाहते हैं खूब धन दौलत, घर में रहे बरकत बरकरार और कभी भी नहीं हो धन की कमी तो वास्तु और फेंगशुई के अनुसार घर में रखें मात्र 10 ऐसी वस्तुएं तो करती है धन को आकर्षित। यहां पर कई चीजों को एक साथ भी लिखा गया है। आप उनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं।ALSO READ: Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के ऐसे 5 चमत्कारिक उपाय कि जीवन में मिलेगा अपार धन
 
 
1. एकाक्षी नारियल-खड़ी हल्दी : नारियल श्रीफल कहा जाता है। 'श्री' अर्थात् लक्ष्मी, 'एकाक्षी नारियल' को साक्षात् लक्ष्मी का रूप माना गया है। खड़ी हल्दी बृहस्पति ग्रह को शुभता प्रदान करती है। हल्दी की गांठ पर मौली लपेट कर पूजा स्थल या तिजोरी में रखने से श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।ALSO READ: वास्तु की ये 5 टिप्स आजमाएं, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन
 
2. कुबेर पौधा : धन को आकर्षित करने के लिए आप अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। मनी प्लांट के अलावा एक और पौधा हो हैं जो घर में सुख, शांति और समृद्धि को बढ़ाते हैं, जिसे कुबेर का पौधा कहते हैं। कुबेर के पौधे को कुबेराक्षी के नाम से भी जाना जाता है। कुबेर का पौधा भीतर से हरे रंग का और बाहर से बैंगनी रंग का होता है। इसकी पत्तियां मनी प्लांट की अपेक्षा छोटी और आगे से गोल होती हैं। कुछ लोग इसे क्रसुला ओवाटा का पौधा कहते हैं। हालांकि दोनों में बहुत ही मामूली सा अंतर माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने इस पौधे को कुबेर देव को भेंट किया था इसीलिए इसका नाम कुबेर पौधा है।ALSO READ: Vastu Tips : 5 भयंकर वास्तु दोष से जीवन हो जाता है बर्बाद, भले ही उच्च के ग्रह हों
 
3. मंगल कलश-: कलश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ईशान कोण में अष्टदल कमल बनाकर स्थापित किया जाता है। इसमें जलभरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर फिर आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखा जाता है। कलश पर रोली, स्वस्तिक का चिह्न बनाकर, उसके गले पर मौली (नाड़ा) बांधी जाती है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख