sawan somwar

Vastu Tips : 5 तस्वीरें, 5 प्रतिमाएं और 5 शुभ चीजें घर में रखेंगे तो चमक जाएगी किस्मत, बदल जाएंगे दिन

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (18:31 IST)
5 pictures, 5 statues and 5 auspicious things Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी जाने वाली तस्वीरों, प्रतिमाओं और शुभ वस्तुओं का चयन करने वक्त सावधानी रखना चाहिए। यह आपकी किस्मत चमका भी सकती है और यह किस्मत खराब भी कर सकती है। आओ जानते हैं इस संबंध में महत्व पूर्ण जानकारी।
 
 
5 तस्वीरें :
1. सफेद घोड़ों की तस्वीर : वास्तु के अनुसार घोड़ों की तस्वीर जीवन में तरक्की, सफलता या उन्नति प्राप्त करने के लिए लगाई जाती है। इस तस्वीर को लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ ही लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। यह नकारात्मक उर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा और सोच का निर्माण करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होते हैं।
 
2. हिमालय : श्री राधा-कृष्ण का चित्र नहीं लगाना चाहते हैं तो बेडरूम में उचित दिशा में हिमालय का सुंदर सा चित्र आपके मन को शांत करके प्रसन्नता भर देगा और प्रेम संबंधों में ऊंचाइयों को छुएंगे।
 
3. खुशहाल पारिवारिक : यदि आपके घर में गृहकलह बनी रहती है या वैचारिक मतभेद हैं तो आप कहीं से ऐसे चित्र लेकर आएं जिसमें हंसता-मुस्कुराता संयुक्त परिवार हो। खुद के परिवार का चित्र भी लगा सकते हैं। इसमें परिवार के सभी सदस्य होने चाहिए और उनके चेहरे प्रसन्नचित्त मुद्रा में होने चाहिए।
 
4. ऋषि-मुनि : यदि आपका रसोईघर अग्निकोण में न होते हुए किसी ओर दिशा में बना है तो वहां पर यज्ञ करते हुए ऋषियों की चित्राकृति लगाएं। इससे वहां का वास्तु दोष मिट जाएगा और धन के मार्ग में रुकावट नहीं आएगी। साथ ही संकटों का यह प्राथमिक उपचार होगा। जिस घर में रसोईघर दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में नहीं हो तब वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोई के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगानी चाहिए।
 
5. तोता : यदि बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता हो तो पढ़ने के कक्ष में मां सरस्वती, वेदव्यास या किसी पढ़ते हुए बच्चे का चित्र लगाएं या किसी हरे तोते का चित्र लगाएं जिससे बच्चे का पढ़ने में तुरंत ही मन लगने लगेगा।
पांच प्रतिमाएं :
1. हाथी की मूर्ति : घर में हाथी की मूर्ति ठोस चांदी की या पीतल की होना चाहिए। हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक है। शयनकक्ष में पीतल की प्रतिमा रखने से पति पत्नी के बीच मतभेद खत्म होते हैं और चांदी का हाथी रखने से राहु संबंधी सभी दोष दूर रहो जाते हैं। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। फेंगशुई अनुसार भी हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं। यह खासकर धन, समृद्धि और ऐश्‍वर्य को बढ़ाता है।
 
2. हंस की मूर्ति : घर में अतिथि कक्ष में हंस के जोड़ों की मूर्ति स्थापित करें जिससे अपार धन-समृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाएगी और घर में हमेशा शांति बनी रहेगी। दो हंसों के जगह आप दो बत्तख या दो सारस के जोड़े की मूर्ति भी लगा सकते हैं। इससे दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहता है।
 
3. गाय बछड़े की मूर्ति : बहुत से घरों में बछड़े को दूध पिला रही कामधेनु गाय की पीतल की मूर्ति होती है। गाय की मूर्ति रखने से संतान प्राप्ति के साथ ही मानसिक शांति मिलती है। फेंगशुई में भी इसका महत्व बताया गया है। पढ़ाई में एकाग्रता के लिए भी इस मूर्ति को गर में स्थापित करते हैं।
 
4. घोड़े की मूर्ति : फेंगशुई के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े गति, सफलता और ताकत के प्रतीक होते हैं। इससे जीवन में तरक्की मिलती है। घोड़े की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। यदि नौकरी और व्यापार में कोई परेशानी हो तो घोड़े की मूर्ति रखें। इसे अपने संस्थान में लगाएंगे तो सफलता मिलेगी। कहते हैं कि यह नकारात्मक उर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा और सोच का निर्माण करता है। फेंगशुई के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है साथ ही घर में सुख-शांति आती है।
 
5. हनुमानजी की मूर्ति : हनुमानजी की मूर्ति रखने का खासा महत्व है। वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति जिस घर में होती है वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
Article on Life
5 शुभ वस्तुएं : 
1. गुलदस्ता : बैठक रूम में सुंदर फूलों का गुलदस्ता उत्तर या ईशान दिशा में रखें। यदि यह प्राकृतिक है तो ज्यादा बेहतर होगा। एक कांच के बॉउल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल रखने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बनता है।
 
2. विंड चाइम्स : पवन की झंकार (विंड चाइम्स) बैठक रूम के दरवाजे पर लगाई जा सकती है। पर्दे और कुशन सुंदर और अच्छी डिजाइन वाले रखें। अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एम्ब्रॉयडरी भी कर सकती हैं।
 
3. मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें: ईशान कोण और नैऋत्य दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
4. प्लांट : मनी प्लांट या अन्य कोई भी पौधा आप घर की ईशान या आग्नेय दिशा में रख सकते हैं।
 
5. युगल घोड़े का शोपीस : प्यार और आकर्षण के दिशा क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम में सफेद युगल घोड़े का शोपीस रखकर पति-पत्नी के संबंधों में ज्यादा गर्माहट और प्यार लाया जा सकता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

10 August Birthday: आपको 10 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख