Daily Horoscope
✕

वास्तु के ये 15 नियम नहीं मानेंगे तो धन होगा पानी की तरह बर्बाद

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (10:38 IST)
वास्तुशास्त्र के अनुसार धन के स्थिर रहने और बढ़ने के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। अन्यथा बहुतों का धन जेलखाने, पागलखाने या दवाखाने में बर्बाद हो जाता है। यदि ऐसा नहीं होगा तो चोरी, घाटा या नुकसान की संभावना बढ़ जाएगी। तो आओ जानते हैं कि क्या है वास्तु के 15 नियम।
 
ALSO READ: वास्तु टिप्स : किस काम के लिए कौन सा समय रहेगा अतिशुभ, जानिए 8 खास बातें
1. आग्नेय, दक्षिण और नैऋत्य मुखी मकान में ना रहें। हो सके तो उत्तर, ईशान, वायव्य या पश्‍चिम के मकान में ही रहें। पूर्व का मकान भी देखभालकर ही लें।
 
2. घर को गंदा न रखें। घर के चारों कोने साफ हों, खासकर ईशान, उत्तर और वायव्य कोण को हमेशा खाली और साफ रखें।
 
3. घर बिखरा हुआ न हो और उसका रंग-रोगन भी आंखों को चुभने वाला ना हो। घर में काले, कत्थई, मटमैले, जामुनी और बैंगनी रंग का इस्तेमाल न करें चाहे चादर, पर्दे या हो दीवारों का रंग।
 
 
5. घर में सीढ़ियों को पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर ही बनवाएं। कभी भी उत्तर-पूर्व में सीढ़ियां न बनवाएं।
 
6. वॉशरूम को गीला रखना आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर नहीं होता है। प्रयोग करने के बाद उसे कपड़े से सुखाने का प्रयास करना चाहिए। घर में या वॉशरूम में कहीं भी मकड़ी का जाला न बनने दें।
ALSO READ: प्लाट खरीदते वक्त रखें इन 10 वास्तु टिप्स का ध्यान
7. घर के नल से पानी टपकता रहता है तो आर्थिक नुकसान भी होता रहेगा। दूसरा यह कि जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है उन्हें आर्थिक समस्याओं से जुझना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ मानी गई है।
 
 
8. कभी भी ब्रह्ममुहूर्त या संध्याकाल को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
 
9. कहीं भी कचरा या अटाला जमा न होने दें। छप्पर पर बांस न रखें और किसी भी प्रकार की अनुपयोगी वस्तुएं भी न रखें।  टूटे-फूटे बर्तन, पुराने, फटे कपड़ों की पोटली ना रखें। 
 
10. घर में अगर पूजाघर नहीं हो तो किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर ही पूजाघर बनवाएं। यदि वह बनाने की छूट देता है तो किसी वास्तुशास्त्री से संपर्क करके ही पूजाघर बनवाएं।
 
ALSO READ: वास्तु अनुसार घर को इन 20 तरीकों से बनाएं भाग्यवर्धक
11. घर की तिजोरी को द्वार उत्तर की ओर खुलाना चाहिए। तिजोरी टूटी फूटी, गंदी नहीं होना चाहिए।
 
13. घर का किचन आग्नेय कोण में होना चाहिए।
ALSO READ: वास्तु टिप्स : घर में हैं अगर ये 13 चीजें तो कभी नहीं आएगा धन
14. भोजन की थाली को हमेशा पाट, चटाई, चौक या टेबल पर सम्मान के साथ रखें। भोजन करने के बाद थाली में हाथ न धोएं।  रात्रि में भोजन के जूठे बर्तन घर में न रखें।
 
15. घर के अंदर, बाहर या आसपास नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाले पेड़, पौधे या वृक्ष नहीं होना चाहिए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख