biodatamaker
✕

6 जनवरी 2021 : किस राशि को मिल सकता है आज उपहार, जानिए 12 राशियां

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (17:27 IST)
Today Rashifal
 
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। आपसी मतभेद दूर होंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी। आज उपहार मिल सकता है। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कारोबारी अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। संतान, भाइयों से मदद मिल सकेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे, आडंबरों से दूर रहना चाहिए।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएं बनेंगी। अपने काम से काम रखना होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएं। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

ALSO READ: Makar Sankranti : आ रही है मकर संक्रांति, जानिए कौन से 4 काम होते हैं इस दिन शुभ

ALSO READ: भारतेन्दु हरिश्चंद्र : एक लेखक जो 7 दिन 7 रंगों के कागज पर लिखता था...
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख