ramcharitmanas
✕

घर की इस दिशा में रखें गहने, हर दिशा से आएगी धन-समृद्धि

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (16:45 IST)
आभूषण या गहने (Jewellery) पहनने का शौक हर गृहणी को होता है। आभूषण महिलाओं (Womens) के सौंदर्य में चार चांद लगा देते हैं। सोने के आभूषण पहनने से सुंदरता निखरकर आती है। सभी के पास थोड़े-बहुत कीमती गहने अवश्य ही होते है। 
 
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर सुख-समृद्धि आएं और आपका धन, रुपया-पैसा दिनोंदिन बढ़ता रहे तो अपनाएं ये खास बातें ताकि आपके घर की धन-संपदा और गहनों में नितरंतर बढ़ोतरी हो। यहां जानिए घर की किस दिशा में रखें गहने कि उनमें अच्छी वृद्धि हो और आपके घर निरंतर धन आता रहे। 
 
पढ़ें खास बातें- 
 
1. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है इससे उपलब्ध सामग्री या आभूषण में वृद्धि होती रहती है।
 
2. दक्षिण दिशा भारी सामान रखने की दृष्‍टि से श्रेष्ठ जगह मानी जाती है और गहनों में वजन होता है इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। 
 
3. अगर आप उत्तर दिशा की तरफ खुलने वाली अलमारी में नकद व आभूषण रखते हैं तो यह बहुत ही शुभ है। अगर यह अलमारी भवन की उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखी हो तो, इस प्रकार रखने से अलमारी उत्तर दिशा की ओर खुलेगी और उसमें रखे गए पैसे और गहनों में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।
 
4. घर की सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। अत: यहां गहने और तिजोरी रखने से बचें।
 
5. घर की अलमारी या तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं। ऐसी फोटो लगाना बड़ा ही शुभ होता है। इसमें कीमती गहने रखने से शुभता आएगी तथा लक्ष्मी जी की कृपा से धन में निरंतर बढ़ोतरी होगी।
 
6. जहां आप गहने अथवा तिजोरी रखने वाले हैं, उस कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखने से धन लाभ तथा आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार होगा। 
 
7. वास्तु के अनुसार रुपया या नकदी को उत्तर दिशा में रखना अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये वजन में हल्का होता है।
 
8. घर के पश्चिम दिशा में कीमती जेवर, धन, संपत्ति और आभूषण रखे जाएं तो परिवार का मुखिया बड़ी मुश्किल से धन कमा पाता है। अत: यहां गहने न रखें जाए तो ही अच्छा है। 

RK. 

ALSO READ: कनेर का पौधा लगा लिया घर में तो धन की समस्या खत्म, जानिए 10 फायदे

ALSO READ: Vastu Tips : रसोईघर में तवा और कढ़ाई ऐसे रखें, दूर होगी जिंदगी की कठिनाई

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: ग्रहों का गोचर बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत, मां दुर्गा की रहेगी विशेष कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अक्‍टूबर, 2026)

10 October Birthday: आपको 10 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय Today Daily Muhurat

09 October Birthday: आपको 09 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख