ramcharitmanas

आंगन में आम का पेड़ है तो क्या होगा?

Updated: शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (19:05 IST)
हिन्दू धर्म में पीपल, आम, बड़, गूलर एवं पाकड़ के पत्तों को ही शुभ और पवित्र 'पञ्चपल्लव' कहा जाता है। किसी भी शुभ कार्य में इन पत्तों को कलश में स्थापित किया जाता है या पूजा व अन्य मांगलित कार्यों में इनका अन्य तरीकों से उपयोग होता है। यदि आपके घर के पास या आंगन में आम का पेड़ लगा है तो क्या होगा, जानें।
 
आंगन में आम का पेड़ लगाने से क्या होगा | What will happen if you plant a mango tree:
 
1. ज्योतिष में आम के पेड़ को मंगल का कारक बताया गया है। यह मेष राशि का पेड़ माना जाता है। मेष राशि वाले जातक यह पेड़ अपने घर के पास उचित दूरी पर लगा सकते हैं। इसे यदि उचित दिशा में नहीं लगाया तो यह हानि देगा।
 
2. आपके घर या मकान की छाया आम के पेड़ पर पड़ती है या पेड़ की छाया मकान पर पड़ रही है तो इसे छायावेध कहा जाएगा, जो नुकसानदायक है। 
 
3. घर के मेन गेट के एकदम सामने वृक्ष नहीं होना चाहिए। इसे वृक्षवेध माना जाता है जिससे सभी कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। इससे बाल दोष भी होता है। 
 
4. कहते हैं कि घर या आंगन में फलदार वृक्ष लगाने से संतान को कष्ट होता है।
 
5. उत्तर दिशा में फलदार पेड़ लगाने से संतान पीड़ा अथवा बुद्धि का भी नाश होता है।
 
6. पाकड़, गूलर, आम, नीम, बहेड़ा तथा कांटेदार वृक्ष, पीपल, अगस्त, इमली ये सभी घर के एकदम समीप निंदित कहे गए हैं। इन्हें घर की ऊंचाई से दोगुनी दूर उचित दिशा में होना चाहिए। घर की छाया किसी भी समय जहां तक जा रही है उसके थोड़ी दूर पर पीपल, आम और नीम लगा सकते हैं।
 
7. आम पित्त नाशक होता है और इसे लगाने से उचित दूर और दिशा में लगाने से सकारात्मकता का माहौल बनता है। 
 
8. उचित दिशा और दूरी पर आम का पौधा लगाने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है।
 
नोट : आम का पेड़ लागने से पहले किसी वास्तु शास्त्री से सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख