Daily Horoscope
✕

Rose day Special: ‘गुलाब का हर रंग’ आपकी बात अपने प्रिय तक पहुंचाएगा

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (14:57 IST)
7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। इस वीक की शुरुआत रोज डे से होगी, यानी गुलाब दिवस के साथ। सही भी है, प्‍यार का, इजहार का पर्व हो और गुलाब के फूलों की बात न हो तो मजा भी नहीं आता।

तो इस वेलेंटाइन डे पर आप अपने दोस्‍त, प्रेमी, प्रेमिका, भाई बहन और माता-पिता को गुलाब देकर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैसे ही किसी भी रिश्‍ते की शुरुआत कोई न कोई तोहफा देकर की जाती है, क्‍यों न इस बार गुलाब देकर यह आगाज किया जाए।

युवा दिल इस दिन प्यार के रूप में या दोस्त के रूप में अपना साथी चुनने के लिए पीले, लाल, सफेद, गुलाबी रंग के गुलाबों का सहारा लेते हैं। कभी उनकी यह प्यारी कोशिश कामयाब हो जाती है तो कभी बस इतना कहना ही काफी है-

'चुपके से भेजा था इक गुलाब उसे, खुशबू ने शहरभर में तमाशा मचा दिया।'

यानी भेजने की कोशिश तो की, लेकिन कोशिश नाकामयाब साबित हुई। लेकिन इस बार आपकी कोशिश नाकामयाब न हो, इसलिए धैर्य से काम लें व पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दोस्ती की पहल करें।

'वेलेंटाइन वीक' के पहले दिन यानी लव व फीलिंग्स के महकते कॉम्बिनेशन रोज डे पर शुभकामनाओं का दौर ठीक रात 12बजे से शुरू हो जाता है। कोई अपनी प्रेमिका को रोज डे विश करता है तो कोई भावनात्मक रूप से किसी अजनबी से जुड़ने के लिए उसकी तारीफ गुलाब के फूल से तुलना कर गुलाब भेजता है।

कुछ इस अंदाज में- 'आज रोज डे है, सोचा कि तुम्हें एक गुलाब भेजूं, लेकिन कैसे कहूं कि तेरी अहमियत मेरी जिंदगी से ज्यादा है। तू जैसे मेरा एक जीता-जागता सा ख्वाब, तेरी आवाज, तेरी हर बात और तेरा हर पहलू, क्या कहूं, उतना ही खूबसूरत कि जैसे एक गुलाब, अब गुलाब को कैसे मैं गुलाब भेजूं।' ऐसे ही प्यार के प्रतीकात्मक रूप होते हैं गुलाब।

इन्हीं भावनाओं में लिपटे गुलाबों के साथ आप अपने दिल के राज का इजहार कर सकते हैं। बाजार में आपकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कई रंगों के गुलाब मौजूद हैं।
सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है।

अगर आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तब सफेद गुलाब सिर्फ आप ही के लिए हैं। तब इस रोज डे पर सफेद गुलाब देकर मना लें अपने प्रिय को।

पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है, आप अपने उन दोस्तों को जो आपके बेहद करीब हैं और आप जिन्हें कभी नहीं खोना चाहते तब आज के दिन उन्हें पीला गुलाब दें और उन्हें यह अहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है, अगर आज आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तब गुलाब‍ी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।

नारंगी गुलाब अपने मन के मोह व उत्साह को दर्शाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख