dharma sangrah

Happy Promise Day 2022 : प्रॉमिस डे पर पार्टनर से ये 5 वादे जरूर करें, रिश्‍ता और अधिक होगा मजबूत

Updated: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (10:08 IST)
वैलेंटाइन वीक में हर दिन का खास महत्‍व होता है। 11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लव बड्र्स अपने पार्टनर से रिश्‍ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ वादे करते हैं। आइए जानते हैं वो 5 वादे जो हर कपल को प्रॉमिस डे पर जरूर करना चाहिए।  
 
- पार्टनर को रिस्‍पेक्‍ट और टाइम देंगे - जी हां, भागदौड़ भरी जिंदगी में एक-दूसरे को वक्‍त देना ही भूल जाते है। रिश्‍ता भले ही पुराना हो लेकिन उसे भी मजबूत करने के लिए रिस्‍पेक्‍ट और समय दोनों की जरूरत होती है। वैलेंटाइन के दिनों में अपने पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम जरूर स्‍पेंड करें।  
 
 
- पसंद का नहीं बदलेंगे - रिलेशनशिप में कई पार्टनर दूसरे पार्टनर को अपने अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करें। उन्‍हें उसी तरह रहने दें वे जिस तरह से हैं। क्‍योंकि वक्‍त के साथ हमेशा बदलाव होता है। इस बार प्रॉमिस डे पर अपने साथी से वादा करें कि अपनी पसंद को उनके ऊपर नहीं थोपेंगे। वे जैसे भी है आपको पसंद है। 
 
-झूठ नहीं बोलेंगे- जी हां, अक्‍सर यह होता है कि जब कोई बात पार्टनर से नहीं बोल पाते हैं तो उनसे छुपकर या झूठ बोलने लगते हैं। जो आप दोनों के बीच गैप है उसे कम करने की कोशिश करें। ताकि ऐसी नौबत ही नहीं आए कि आपको आपके पार्टनर से झूठ बोलना पड़ें। इस प्राॅमिस  डे पर वादा करें कि आपको एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना पड़ें। 
 
- झगड़े का रिश्‍ते पर कोई असर ना हो - जब झगड़ा होता है तो होश नहीं रहता है। और एक-दूसरे के बारे में वो सबकुछ बोल देते हैं जो नहीं बोलना चाहिए। ध्‍यान रहे अगर झगड़ा हो भी जाए तो उसने इग्‍नोर करके थोड़ी ही देर में बात कर लें। और प्रॉमिस करें कि एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करें। 
 
- मोटिवेट करें - जब आपका कोई डि्म होता है तो उस सपने या लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए एक दूसरे को सपोर्ट करना नहीं भूलें। प्रॉमिस डे पर प्रॉमिस करें कि तुम्‍हारे हर सपने का पूरा करने में मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख