अयोध्या में हार से भाजपा स्तब्ध
FILE
दूसरी ओर राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि अब केवल भावनात्मक मुद्दों से ही चुनाव नहीं जीता जा सकता। मतदाता बदलाव व विकास की निरन्तर प्रक्रिया चाहते हैं। अयोध्या विधानसभा सीट 1991 से लगातार भाजपा के पास थी।
इस सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह जीतते रहे हैं। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय ने उन्हें करीब 5700 मतों से पराजित कर दिया।
सिंह पहला चुनाव 1989 में लड़े थे। गौर करने की बात यह है कि 1989 के चुनाव में तेज नरायन पांडेय के सगे मामा जयशंकर पांडेय ने सिंह को यहां हराया था और इस बार सिंह उनके भांजे से राजनीतिक पटकनी खा गए। (भाषा)

