suvichar
✕

हरिद्वार और ऋषिकेश का बदलेगा स्वरूप, 235 करोड़ रुपए की गंगा कॉरिडोर परियोजना से संवरेंगे घाट

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2026 (13:46 IST)
Ganga Corridor Project: उत्तराखंड सरकार राज्य की धार्मिक विरासत, गंगा तटों की भव्यता और पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 235 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ‘गंगा कॉरिडोर परियोजना’ पर तेजी से कार्य चल रहा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा तटों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 235 करोड़ रुपए से अधिक की विशाल लागत से गंगा कॉरिडोर परियोजना (Ganga Corridor Project) का निर्माण किया जा रहा है।

घाटों का विकास और सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से गंगा नदी के प्रमुख घाटों, आसपास के क्षेत्रों और पहुंच मार्गों का आधुनिक तकनीकों एवं सांस्कृतिक शैलियों के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। परियोजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए गंगा आरती स्थल और स्नान घाटों का विस्तार, सुगम आवागमन हेतु पैदल पथ और सुरक्षा सुविधाएं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) और बैठने के आधुनिक प्रबंध, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

प्रदेश के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

गंगा कॉरिडोर केवल बुनियादी ढांचे का विकास नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के पर्यटन को नई संभावनाओं से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को एक सहज, सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्राप्त होगा। राज्य सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश की धार्मिक भव्यता और अधिक निखर कर सामने आएगी, जिससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिलेगा।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

'पीएम मोदी से नफरत छोड़ें, विदेश यात्राएं बंद करें'; किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए 7 सुझाव

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख