Daily Horoscope
✕

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2026 (09:12 IST)
उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपए की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके तहत अल्मोड़ा के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 591.16 लाख रुपए और चंपावत के लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 998.55 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी में सड़कों और पुलों के निर्माण एवं सुधार के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून और हरिद्वार में घरेलू वाटर मीटर लगाने के लिए 814.36 लाख रुपए दिए जाएंगे।
 
धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में चकबंदी को बढ़ावा देने के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 100 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके अतिरिक्त  छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 से बढ़ाकर 269 प्रतिशत और पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वालों का 483 से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है। 178 पुलिसकर्मियों को एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने को भी मंजूरी दी गई है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख