ramcharitmanas
✕

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 (12:35 IST)
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज और लगभग 40 हजार परिवारों को पक्की छत मिलने का भी जिक्र किया।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, राज्य आंदोलनकारियों की परिकल्पना के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश के सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ होना तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40 हजार परिवारों को पक्की छत उपलब्ध होना इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
 
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए पंचायतों का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
गौरतलब है कि पिथौरागढ़ के स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की 50 सीटों पर प्रवेश की मान्यता मिल गई है। राष्‍ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से आदेश जारी होने के बाद यहां एडिशन भी शुरू हो गए हैं। काउंसलिंग पूरी होने के बाद 26 अक्टूबर से यहां क्लासेस भी शुरू हो जाएगी।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख