sundarkand
✕

कांग्रेस ने 2 दर्जन बागियों को पार्टी से निकाला

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (20:41 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में खड़े कांग्रेस के करीब 2 दर्जन बागी नेताओं को गुरुवार को पार्टी ने बाहर निकाल दिया। काफी समय से बागियों को मनाने में जुटी कांग्रेस ने बुधवार को नाम वापसी की आखिरी तिथि गुजर जाने के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
 
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने यहां बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी कांग्रेस नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करते उन्होंने बताया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ खड़े बागियों के अंतिम दिन तक नाम वापस न लेने के कारण इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
 
पार्टी से बाहर निकाले गए प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के विशेष कार्याधिकारी आर्येन्द्र शर्मा भी शामिल हैं, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के खिलाफ सहसपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
उनके अलावा देवप्रयाग से निर्दलीय खड़े पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, लक्ष्मण सिंह नेगी, नवीन बिष्ट, हाजी नूर हसन, मैडम रजनी रावत, रामसिंह कैड़ा, गोपाल चमोली, मुरारीलाल खंडवाल, विजयपाल सिंह रावत, जितेन्द्र तिवाड़ी, बृज रानी, रवीश भटीजा, केएल आर्य, हरेन्द्र सिंह बोरा, देवकीनंदन शाह, रेणु बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, प्रदीप थपलियाल, प्रकाशचंद रमोला, विपुल जैन, अर्जुन सोनकर, टीसी भारती एवं सारिका प्रधान को भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
 
प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पार्टी अनुशासन हर हाल में कायम रखा जाएगा तथा पार्टी अनुशासन की लाइन पार करने वाले हर कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कितने ही बड़े पद पर क्यों न हो।
 
हालांकि बुधवार को नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस के 4 बागी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था जिसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ उधमसिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरने वाली पार्टी की पूर्व प्रवक्ता शिल्पी अरोड़ा भी शामिल हैं। 
 
शिल्पी ने एक अन्य सीट गदरपुर से भी अपना नामांकन वापस ले लिया। शिल्पी के अलावा खटीमा से रमेश मैक्स, रुद्रप्रयाग से गजेंद्र सिंह और कैंट क्षेत्र से राजेन्द्र धवन ने भी चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। (भाषा) 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख