sundarkand
✕

राहुल ने साधा केजरीवाल पर निशाना

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (20:26 IST)
संगरूर (पंजाब)। मोड़ मंडी विस्फोट की पृष्ठभूमि में आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केजरीवाल ऐसी ताकतों की मदद कर रहे हैं, जो पंजाब की शांति को बिगाड़ना चाहती हैं और उसे उग्रवाद के अंधेरे दिनों में धकेलना चाहती हैं।
 
पंजाब में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल ने यहां बलियां गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार रात को मोड़ मंडी में हुए विस्फोट का जिक्र किया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट कांग्रेस उम्मीदवार हरमिंदर सिंह जस्सी की जनसभा के कुछ ही देर बाद हुआ था। जस्सी मोड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
राहुल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आप किस माहौल में रहते हैं। अगर वह माहौल बिगड़ जाता है तो हिंसा शुरू हो जाती या गुस्सा भड़कता है और फिर किसान, मजदूर, कमजोर वर्गों का कामकाज प्रभावित होता है और पूरा राज्य प्रभावित होता है।
 
सत्तारूढ़ अकालियों और आप पर परोक्ष निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब को एक उग्रवादी की सोच से दूसरे उग्रवादी की सोच की तरफ नहीं जाना चाहिए। कांग्रेस ऐसा दल है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है। हम चाहते हैं कि पंजाब का विकास तेजी से हो। 
 
उन्होंने कहा कि लेकिन हिंसा भड़कती है, गुस्सा पनपता है तो सबकुछ तबाह हो जाएगा। हमें समझना होगा कि पंजाब को पहले तबाह करने वाली ताकतें फिर से अपना सिर उठा रही हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख