dharma sangrah
✕

Sambhal violence: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से SIT ने की पूछताछ, हिंसा के बारे में पूछे गए सवाल

सपा सांसद करीब 3 घंटे तक थाने में रहे जिस दौरान उनसे पिछले साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछे गए।

Updated: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (18:16 IST)
SIT's interrogation of Zia ur Rehman Barq: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क से मंगलवार को संभल (Sambhal) में पिछले साल एक मस्जिद के अदालती आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के संबंध में पूछताछ की गई। संभल के सांसद सुबह करीब 11.30 बजे 10 से अधिक वकीलों के साथ नखासा थाने पहुंचे और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
 
सपा सांसद करीब 3 घंटे तक थाने में रहे : सपा सांसद करीब 3 घंटे तक थाने में रहे जिस दौरान उनसे पिछले साल 24 नवंबर को कोट गर्वी इलाके में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछे गए। मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। थाने से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बर्क ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक मैं जांच में सहयोग करने आया हूं। मुझसे जो भी पूछा गया, मैंने उन्हें बता दिया।ALSO READ: Sambhal Violence : हिंसा केस में सपा सांसद बर्क की बढ़ेगी मुश्किलें, पुलिस करेगी पूछताछ, जारी होगा नोटिस
 
अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया : जब उनसे पूछा गया कि एसआईटी ने उनसे क्या सवाल किए तो सांसद ने कहा कि यह जांच का हिस्सा है और मैं उन्हें साझा नहीं कर सकता। थाने जाने से पहले उन्होंने दीपा सराय स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया।ALSO READ: संभल सांसद बर्क को मिला हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की मांग नामंजूर

बर्क ने कहा कि मैं पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। एक जिम्मेदार नागरिक और सांसद होने के नाते मुझे कानून, संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। स्वास्थ्य ठीक न होने और डॉक्टरों की आराम करने की सलाह के बावजूद मैं आज यह सुनिश्चित करने आया हूं कि कोई भी पुलिस अधिकारी या मीडियाकर्मी यह महसूस न करे कि मैं जांच से बच रहा हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख