Hanuman Chalisa
✕

PAC जवानों के डिमोशन पर योगी नाराज, दिए प्रमोशन के आदेश

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (15:19 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के 900 जवानों को पदावनत (डिमोशन) किए जाने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए उनके तत्काल प्रमोशन के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के संज्ञान में लाए बगैर ऐसी कार्यवाही से पुलिस बल के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है।
ALSO READ: दीपावली तक कुशीनगर को मिलेगी यह बड़ी सुविधा, सीएम योगी का ऐलान
उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि वे सभी जवानो की नियमानुसार पदोन्नति सुनिश्चित कराएं। साथ ही सरकार के संज्ञान में प्रकरण को लाए बगैर ऐसा निर्णय जिन अधिकारियों द्वारा लिया गया है, उनका उत्तरदायित्व निर्धारित कर शासन को आख्या भी उपलब्ध कराएं।
 
गौरतलब है कि पीएसी से पुलिस में आए जवानों को प्रमोशन मांगने पर उन्हें मूल काडर पीएसी में भेजने का मामला सामने आया था। ऐसे 896 पुलिसकर्मियों को डिमोट करते हुए वापस किया गया जबकि 22 आरक्षियों को कॉन्‍स्‍टेबल के ही पद पर वापस भेजा गया। 
 
इस बारे में विभाग का तर्क था कि आर्म्स पुलिस से सिविल पुलिस में पीएसी के 890 हेड कॉन्स्टेबल और 6 एसआई का प्रमोशन नियमविरुद्ध किया गया था। इस संबंध में पीएसी के 1998 बैच के कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे 1.10 लाख लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 MW की परियोजना के खिलाफ हिंसा, NHPC ऑफिस और पुलिस स्टेशन में आगजनी, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

अगला लेख