Daily Horoscope
✕

यूपी में जल्द ही शुरू होगा 33 नए ई अस्पतालों का संचालन, मरीजों को घर बैठे मिलेंगी स्वास्थ्य संबंधी कई सुविधाएं

Updated: शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (08:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए जल्द ही ई-अस्पताल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो 2 साल के अंदर उत्तर प्रदेश में 33 ई-अस्पताल का संचालन होने लगेगा।
 
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो केंद्र के डिजिटल हेल्थ मिशन पर यूपी ने पहले ही काम शुरू कर दिया था। अब इसे तेजी से आगे बढ़ाने पर फोकस है। अगले दो साल में प्रदेश के 33 मेडिकल कॉलेजों में ई-अस्पताल की सुविधा शुरू करने की योजना है।
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होते ही मरीजों को घर बैठे अस्पताल में पंजीकरण, डॉक्टर से अपाइंटमेंट जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। फार्मेसी, पैथॉलाजी सहित अन्य सभी प्रकार की जांच भी आपस में जुड़ी रहेंगी।
 
मरीज को दिए गए यूनिक आईडी नंबर को डालते ही एक क्लिक पर उसकी पुरानी बीमारी, अब तक हुए इलाज और जांचों का सारा ब्योरा स्क्रीन पर सामने आ जाएगा और उसे इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा एक ही स्थान पर उसे समुचित इलाज भी मिल जाएगा। 
 
आपको बताते चलें कि प्रदेश में आधा दर्जन मेडिकल कॉलेजों में इसे शुरू किया जा चुका है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में छह मेडिकल कॉलेजों के साथ ही दो अन्य संस्थानों में ई-अस्पताल सुविधा शुरू की गई थी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख