ramcharitmanas

बड़ी खबर, यूपी सरकार किफायती किराए पर देगी प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को मकान

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (21:20 IST)
लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में ही इन सभी के लिए रोजगार देने के लिए कार्य योजना बना रहे हैं। वही इन प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों के रहने का भी इंतजाम भी किया जा रहा हैं।
 
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही किराए पर किफायती दरों में इन सभी प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश में रहने के लिए घर भी सरकार की तरफ से मिल जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित अफोर्डेबल रेण्टल हाउसिंग कॉम्पलेक्स स्कीम के तहत आवास एवं शहरी नियोजन तथा नगर विकास विभाग की बैठक में मौजूद अधिकारियों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को योजना के बारे में प्रस्तुतीकरण दे रहे थे।
 
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि अर्थव्यवस्था में श्रमिकों / कामगारों व शहरी निर्धन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
 
उन्होंने कहा कि अफोर्डेबल रेण्टल हाउसिंग कॉम्पलेक्स स्कीम से मलिन बस्ती तथा अनियोजित अवैध कालोनियों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसलिए इस हाउसिंग कॉम्पलेक्स के लिए भूमि चिन्हित की जाए तथा निर्माण के समय सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
 
सीएम ने कहा कि कोविड- 19 वैश्विक महामारी के फलस्वरूप श्रमिक/ कामगार पुनः अपने प्रदेश में वापस आए हैं विगत दिनों में 25 लाख श्रमिक/ कामगार प्रदेश में आ चुके हैं। अभी लगभग 05 लाख और श्रमिकों के आने की सम्भावना है। इस प्रकार के 45 लाख श्रमिक/कामगार प्रदेश में पहले से हैं। इन्हें दृष्टिगत रखते हुए लगभग 01 करोड़ लोगों के लिए अफोर्डेबल रेण्टल हाउसिंग कॉम्पलेक्स की सुविधा का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाए।
 
योगी ने कहा कि उपयुक्त भवनों के ग्राउण्ड फ्लोर को छोड़कर प्रथम,द्वितीय तथा अन्य तल पर अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स बनाने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए अफोर्डेंबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स स्कीम का प्रस्ताव तैयार किया जाए। स्कीम की व्यावहारिकता को देखते हुए संबंधित योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जाए।
 
साथ ही साथ इस बात का ध्यान रखा जाए कि स्कीम की सुविधा निर्धन छात्रों, पटरी दुकानदारों सहित औद्योगिक सेवा क्षेत्र एयं अन्य संस्थाओं में कार्यरत शहरी गरीबों को भी उपलब्ध कराई जाए जिससे किफायती किराए पर आवास से बड़ी संख्या में श्रमिक/कामगार व शहरी गरीब लाभान्वित हो सकेंगे। इस दौरान दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मुख्य सचिव आर.के.तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे। 

सार्वजनिक पार्को में मॉर्निंग वॉक की अनुमति : मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के चौथे चरण समाप्त होने से पूर्व ही मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए पार्कों के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाए। 
 
मुख्यमंत्री ने आज टीम 11 के साथ बैठक करते हुए करोना महामारी को लेकर स्वास्थ संबंधी कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी दौरान लॉकडाउन के चलते मॉर्निंग वॉक करने पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया गया। इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से सुबह के समय पेट्रोलिंग बढ़ेगी और पार्कों में भी निगाह रखी जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख