Daily Horoscope
✕

योगी ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था

कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठता था और जनता पिसती थी

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (16:57 IST)
Yogi Adityanath targeted Akhilesh Yadav : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा (Mafia and goons) सपा से जुड़ा था। उन्होंने पिछली सपा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता एवं गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ (यहां उनका आशय शायद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से था) घर से बाहर नहीं निकलता था।
 
बबुआ 12 बजे सोकर उठता था : उन्होंने कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठता था। जनता पिसती थी। आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में एक जनसभा में कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया एवं गुंडा सपा से जुड़ा था, उसका पदाधिकारी या शागिर्द था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व एवं त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी तथा होली, दिवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी पर पाबंदी लगा दी थी। एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि इन्होंने थाना, पुलिस लाइन एवं जेलों में जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगा दी थी।

ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं
 
'हरे रामा, हरे कृष्णा' की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी : उन्होंने कहा कि 'हरे रामा, हरे कृष्णा' की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी इसलिए सपा इस पर पाबंदी लगा देती थी, कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा देती थी। आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा में अयोध्या में हुए दंगे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई थी। बतौर सांसद गोरखपुर से आकर मैंने आंदोलन किया था।
 
मिशन मिल्कीपुर में जुटे मुख्यमंत्री ने रामनगरी अयोध्या में 1 हजार करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन आदि प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को भी गिनाया।

ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले, केवल मुरली से नहीं चलेगा काम, सुदर्शन भी जरूरी है, पाकिस्तान को बताया कैंसर
 
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तरप्रदेश भारत के विकास का अवरोधक माना जाता था। अराजकता चरम पर थी। विकास योजनाओं में भेदभाव एवं महापुरुषों का अपमान होता था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने साढ़े 7 वर्ष में विकास के कार्यों को तेज गति से बढ़ाया। आज फोरलेन, टू लेन सड़कें, गांव की बेहतर कनेक्टिविटी, गांव-मजरे में बिजली-पानी की व्यवस्था दिखती है।

ALSO READ: राहुल भारत विरोधी अलगाववादी समूह का नेता बनने की ओर अग्रसर, CM योगी ने साधा निशाना
 
56 लाख गरीबों को आवास दिया : मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 2.62 करोड़ परिवारों को शौचालय एवं 56 लाख गरीबों को आवास दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 15 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा रहे हैं, लेकिन 2017 के पहले सपा के गुंडे गरीबों का राशन हजम कर जाते थे।
 
जब दीप जलते हैं तो सिर्फ सपा मुखिया और पाकिस्तान को परेशानी होती है : मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या के मंदिरों पर जब दीप जलते हैं तो सिर्फ सपा मुखिया और पाकिस्तान को परेशानी होती है, क्योंकि इन्हें मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या, प्रदेश एवं देश को रोशन करेगा और मानवता पर कैंसर बन चुके पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने का सामर्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत का दुश्मन है, उसे तो परेशानी होती है, लेकिन हिन्दू विरोधी मानसिकता के कारण समाजवादी पार्टी को भी दिक्कत होती है।

ALSO READ: CM योगी का बड़ा बयान- ज्ञानवापी, साक्षात विश्वनाथजी हैं, दुर्भाग्य से दूसरे शब्दों में लोग मस्जिद कहते हैं
 
आदित्यनाथ ने अयोध्या के अब सुंदरतम नगरी बनने का दावा करते हुए कहा कि दीपोत्सव से सपा को परेशानी होगी ही, क्योंकि इन्हें तो विवादित ढांचा प्यारा था जिसे रामभक्तों ने नेस्तनाबूद किया था। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ रामभक्तों के खून से सने हैं, वे जब अयोध्या की चर्चा करते हैं तो ताज्जुब होता है, लोग हंसते हैं कि ये अयोध्या के बारे में क्या चर्चा करेंगे?
 
उन्होंने सपा प्रमुख को निशाना बनाते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने और दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति संत परंपरा को माफिया कहता है, इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा कर अराजकता फैलाते हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशद्रोही तत्वों को प्रश्रय देते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख