Daily Horoscope
✕

UP: 'जनता दर्शन' में बोले योगी आदित्यनाथ, किसी के भी साथ नहीं होने देंगे अन्याय

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (14:40 IST)
Yogi Adityanath: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कमजोर लोगों को सताने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए गोरखपुर में सोमवार को कहा कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। योगी यहां 'जनता दर्शन' में संबोधित कर रहे थे।
 
आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन के संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की।
 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध करने वाले लोगों को सरकार की ओर से सहायता किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख