Daily Horoscope

MP: छेड़खानी से त्रस्त 12वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (13:04 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में छेड़खानी से परेशान 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर लटेरी कस्बे में हुई जिसके बाद मृत छात्रा के परिवार और अन्य स्थानीय लोगों ने देर रात तक विरोध-प्रदर्शन किया।
 
पुलिस प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि लड़की के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी आमिर के खिलाफ लटेरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
 
तिवारी के मुताबिक मृत छात्र के परिवार के परिवार ने पहले छेड़छाड़ की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उसके पिता भगवान सिंह कुशवाहा ने बात करते हुए दावा किया कि आमिर द्वारा बार-बार छेड़खानी किए जाने के कारण उनकी बेटी काफी परेशान थी और उसने यह कठोर कदम उठा लिया।
 
कुशवाहा ने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार को उस समस्या के बारे में कभी नहीं बताया जिसका वह सामना कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने अपने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद मृत छात्रा के परिवार और स्थानीय लोगों ने रविवार रात 10.30 बजे तक उसके शव को सड़क पर रखकर इलाके में चक्काजाम किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को शांत कराके घर लौटने के लिए मनाया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख