dharma sangrah
✕

योगी आदित्यनाथ बोले, भेदभावरहित एवं समरस समाज का निर्माण ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (13:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आज मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए हुए कहा कि भेदभावरहित एवं समरस समाज का निर्माण ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ALSO READ: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए घर पर रहकर ही जयंती मनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने सिर्फ एक ही उपाय है- सोशल डिस्टेंस इन। इसलिए घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
ALSO READ: नारी राष्ट्र की निर्मात्री है - डॉ. अंबेडकर
मुख्यमंत्री के साथ उनके सरकारी आवास पर अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी व अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन् 1891 में मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) में हुआ था। 'बाबा साहब' के नाम से मशहूर अंबेडकर ने अपना सारा जीवन हिन्दू धर्म की चतुर्वर्ण प्रणाली और भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख