sundarkand
✕

'जनता दर्शन' में बोले योगी, पैसे के अभाव से नहीं रुकेगी बेटी की शादी और होगा मां-बाप का इलाज

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (16:12 IST)
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि पैसे के अभाव से किसी गरीब की बेटी की शादी नहीं रुकेगी और न ही किसी के मां-बाप के इलाज में कोई परेशानी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सरकार मदद करेगी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनीं और लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या किसी भी तरह की हो, उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
 
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को परेशान न होना पड़े। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
 
'जनता दर्शन' में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की शादी में आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। इस पर योगी ने अधिकारियों को उन्हें 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' का लाभ उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने महिला से कहा कि वे बिलकुल परेशान मत हों, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी।
 
वहीं हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाली महिला से मुख्यमंत्री ने अभी तक हुए इलाज के बारे में पूछा और कहा कि आप अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख