ramcharitmanas
✕

योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा आजमगढ़ विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया

Updated: शुक्रवार, 20 जून 2025 (16:41 IST)
Yogi Adityanath inaugurated Gorakhpur Link Expressway: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पहले लोग आजमगढ़ और उत्तरप्रदेश का नाम लेने से डरते थे और यहां का निवासी पहचान के संकट से जूझता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब आजमगढ़ विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि उत्तरप्रदेश एक 'बीमारू' राज्य से एक्सप्रेसवे राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। याद करने की कोशिश करें कि 8 साल पहले क्या हालात थे। लोग आजमगढ़ और उत्तरप्रदेश का नाम लेने से डरते थे।
 
आजमगढ़ अब अदम्य साहस का गढ़ बन गया : आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ ने 2 मुख्यमंत्री दिए हैं लेकिन यह आजमगढ़ पहचान का मोहताज था। पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 8 साल की अवधि में आजमगढ़ पहचान का मोहताज नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ अब अदम्य साहस का गढ़ बन गया है। अब यह विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया है।
 
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91.352 किलोमीटर लंबा है और 7,283 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके उद्घाटन से पहले योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पूर्वी उत्तरप्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश अब देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ विकास, आत्मविश्वास और गौरव की नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को आजमगढ़ सहित कई जिलों से जोड़ने वाला गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तरप्रदेश में औद्योगिक प्रगति, पर्यटन विकास और निवेश के नए रास्ते खोलेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख