ramcharitmanas
✕

पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (12:03 IST)
महोबा (यूपी)। जिले के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव में शुक्रवार की शाम एक पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से उसमें दब गए 1 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक पांडेय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम पहरा गांव के डिगरा पहाड़ की पत्थर खदान में काम कर रहे 2 सगे मजदूर भाइयों के ऊपर भारी पत्थर गिर गया जिसके नीचे दबने से चुन्नीलाल (24) की मौके पर ही मौत हो गई और उसका बड़ा भाई मातादीन (40) गंभीर रूप से घायल हो गया।
ALSO READ: तेज प्रताप बोले- सबसे पहले पीएम स्वयं लगवाएं कोरोना का टीका, देश में जाएगा अच्छा संदेश
पांडेय ने बताया कि कई मजदूर पहाड़ में विस्फोट के लिए मशीन से छेद (होल) कर रहे थे, तभी पहाड़ के ऊपरी हिस्से में चल रही जेसीबी मशीन की ठोकर से एक भारी पत्थर सरककर दोनों भाइयों के ऊपर गिर गया और वे दब गए थे।
पांडेय के अनुसार यह खदान एक पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के नाम आवंटित है। मृत मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख