Hanuman Chalisa
✕

विधान भवन व बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने महिला ने लगाई आग, हालत गंभीर

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (15:47 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय व विधान भवन के गेट के सामने एक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला को जलता हुआ देख थोड़ी दूरी पर खड़े मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना हजरतगंज कोतवाली के अंतर्गत बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के गेट नंबर 2 व विधान भवन के ठीक सामने आज एक महिला अंजना पहुंची और आपने दूसरे पति आसिफ और उसके परिजन पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए और कहीं से कोई मदद न मिलने की बात कहते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।
 
महिला को आग की चपेट में देख थोड़ी दूर पर खड़े मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे। हर कोई आग बुझाने का प्रयास करने लगा लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने आग बुझाते हुए महिला को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह उत्तरप्रदेश के महाराजगंज के रहने वाली है। उसकी शादी अखिलेश तिवारी से हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद उसने अपने पहले पति अखिलेश को तलाक दे दिया और धर्म परिवर्तन करके आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया और वह वहां से लौटने का नाम भी नहीं ले रहा था। वहीं दूसरी तरफ आसिफ के परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और इसकी मैंने महराजगंज थाने में पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे निराश होकर आज मंगलवार को उसने अपने आपको आग के हवाले कर दिया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

अगला लेख