shradh paksha
✕

बहराइच में भेड़िए का आतंक, संभल में किसने किया 4 लोगों पर हमला

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (14:52 IST)
sambhal news : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में एक जंगली जानवर के हमले में 4 लोग घायल हो गए। ग्रामीण इसे भेड़िये का हमला बता रहे हैं जबकि वन विभाग सियार के हमले का संदेह जता रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भेड़िये पर हमला किसने किया? ALSO READ: बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को बहजोई थाना क्षेत्र के स्वराजपुर गांव में हुई। यहां किसी जंगली जानवर के हमले में राम बेटी (45), मायादेवी (60) और दो बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
जिलाधिकारी राजेंद्र पेसिया ने बताया कि मायादेवी की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि जानवर ने उसके हाथ का कुछ हिस्सा खा लिया है। उन्होंने बताया कि जानवर के पैरों के निशान देखने के बाद संदेह है कि यह सियार या कोई कुत्ता है।
 
पेसिया ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और गांव में वन एवं प्रशासन की टीमें तैनात कर दी गई हैं। ALSO READ: wolf attack: बहराइच में फिर हुआ भेड़िये का हमला, 8 वर्षीय बच्चा घायल
 
इधर बहराइच में वन विभाग द्वारा भेड़ियों को पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' जारी है। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। 2 भेड़िये बचे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख