dharma sangrah
✕

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (14:34 IST)
Heavy rain forecast in Odisha : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। मौसम कार्यालय ने रविवार को ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़, मल्कानगिरि और कोरापुट जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया है।
 
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, अवदाब कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 310 किलोमीटर पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 260 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पारादीप (ओडिशा) से 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और दक्षिण दीघा (पश्चिम बंगाल) से 410 किलोमीटर दूर स्थित है।
ALSO READ: Weather Update : तेलंगाना में भारी बारिश से अब तक 29 लोगों की मौत, राज्य के 29 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित
बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसमी प्रणाली के उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ने तथा गहन अवदाब में तब्दील होने का अनुमान है। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल से लगे उत्तरी ओडिशा के गांगेय इलाकों, झारखंड और निकटवर्ती छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है।
 
मौसम कार्यालय ने रविवार को ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़, मल्कानगिरि और कोरापुट जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया है। रविवार को केंद्रपाड़ा, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों के कुछेक स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए 'यलो' अलर्ट (अपडेट रहें) जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Updates: IMD में जताया 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंध्र में 6 लाख लोग विस्थापित
आईएमडी ने सोमवार, मंगलवार और बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने कहा है कि संभावित अवदाब के प्रभाव के कारण 8-11 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे ओडिशा तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
ALSO READ: MP Weather Update : इस मानसून मप्र में हुई रिकॉर्ड बारिश, IMD ने जारी किए आंकड़े
मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान ओडिशा के तटों, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटी पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र में न जाएं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख