dharma sangrah
✕

बहराइच में फिर भेड़िये का हमला, 11 साल की लड़की को घायल कर भागा

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (08:47 IST)
Bahraich wolf attack : उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज रात भेड़िये ने एक 11 साल की बच्ची पर हमला किया और भाग गया। बच्ची को सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। हमले के बाद से लोगों में दहशत और बढ़ गई। ALSO READ: क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत
 
आदमखोर भेड़ियों ने 50 से ज्यादा दिनों से बहराइच में आतंक मचा रखा था। भेड़ियों के इस झुंड ने 10 लोगों की जान लेने के साथ 50 से ज्यादा लोगों को घायल भी कर दिया। भेड़ियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन भेड़िया चलाया गया। अभी तक 5 भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। लेकिन अभी छठे भेड़िए का खौफ अभी भी बरकरार है, जो लंगड़ा है।
 
माना जा रहा है कि वही इसी खूंखार झुंड का सरदार है। माना जा रहा है कि गांववालों पर सबसे ज्यादा अटैक लंगड़े भेड़िए ने ही किए हैं। यह भी डर बना हुआ है कि मादा भेड़िए के बिछड़ने और झुंड के साथियों के पकड़े जाने से यह अल्फा भेड़िया और भी अधिक खूंखार न बन जाए।
 
भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने ऑपरेशन भेड़िया चलाया। इसमें वन विभाग के 165 कर्मियों व 18 शूटर लगे हुए थे। गश्ती दल दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। चार थर्मल ड्रोन लगातार उड़ान भर निगरानी कर रहे थे। भेड़िया प्रभावित गांवों के 120 घरों में दरवाजे लग चुके हैं, 300 से अधिक घरों को दरवाजे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। कुछ इलाकों में सोलर लाइटें लग चुकी हैं कुछ क्षेत्रों में इस पर काम चल रहा है। ALSO READ: बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?
 
इससे पहले बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा था कि आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल एक भेड़िये को आज तड़के करीब सवा छह बजे महसी तहसील के सिसैया चूणामणि गांव के हरबख्श सिंह पुरवा से पकड़ा गया। यह मादा भेड़िया है। उसका जोड़ीदार नर भेड़िया मौके से भाग निकला है। जो भाग निकला है, शायद वही इस झुंड का मुख्य भेड़िया लंगड़ा सरदार है।
 
पगमार्क (पैरों के निशानों) के आधार पर भेड़ियों की तलाशी की जा रही है। लोगों की भीड़ से अभियान में बाधा आ रही है। भेड़ियों की संख्या को लेकर भी मतभेद दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग का दावा है कि यहां 6 भेड़ियों का दल आतंक मचा रहा था जिसमें से 5 गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ियों की संख्‍या ज्यादा हो सकती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख