ganesh chaturthi

खूंखार हुआ भेड़िया, बुजुर्ग महिला को चारपाई से घसीटा, 2 दिन में तीसरा हमला

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (07:56 IST)
wolf attack : उत्तर प्रदेश के बहराइच में 5 भेड़ियो के पकड़े जाने के बाद छठा भेड़या पहले से ज्यादा खूंखार नजर आ रहा है। भेड़िए ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पिछले 2 दिनों में यह 3 लोगों को घायल कर चुका है। ALSO READ: क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत
 
टेपरा गांव में करीब 10 बजे भेड़िये ने जब हमला किया, महिला घर में चारपाई पर सो रही थी। भेड़िये ने गले से पकड़ा और चारपाई से नीचे खींच लिया। घायल महिला को महसी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
 
इससे पहले मंगलवार देर रात मैकूपूरवा गांव में 11 साल की लड़की पर भेड़िये ने हमला किया था, दूसरा हमला भवानीपुर गांव में हुआ, जिसमें 10 साल की लड़की घायल हो गई। दोनों लड़कियों का इलाज महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया जा रहा है। ALSO READ: बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?
 
इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के प्रमुख एस पी यादव ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के लगभग 50 गांवों में भेड़ियों के हमलों की बढ़ती घटनाओं की वजह रेबीज या कैनाइन डिस्टेंपर वायरस जैसी कोई बीमारी हो सकती है।
 
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील के 50 गांव में आतंक का पर्याय बने छह भेड़ियों के झुंड को पकड़ने के लिए 17 जुलाई से ऑपरेशन भेड़िया जारी है। पांच भेड़ियों को पहले ही पकड़ लिया गया है और शेष भेड़ियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इन भेड़ियों के हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 45 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख