Hanuman Chalisa

तो क्या सपा का गठबंधन तोड़ बसपा में शामिल होंगे ओम प्रकाश राजभर?

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (10:13 IST)
लखनऊ। कहते हैं राजनीति में कुछ भी संभव है। ना कोई किसी का दोस्त है और ना ही कोई किसी का दुश्मन। ऐसा ही कुछ इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति में देखने को मिल रहा है। एक समय भाजपा व बसपा के लिए खुलकर हमला बोलने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर दोनों ही दल पर नरम पढते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। तो वही समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
 
समाजवादी पार्टी व ओमप्रकाश राजभर के बीच का गठबंधन अपनी अंतिम सांसे ले रहा है सीधे तौर पर कहे तो गठबंधन दोनों ही दलों के बीच टूट चुका है सिर्फ और सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि गठबंधन से मुक्त होने के बाद ओमप्रकाश राजभर का अगला कदम क्या होगा और वह किस दल के साथ खड़े नजर आएंगे।
 
जहां राजनीतिक गलियारों में चर्चा ओमप्रकाश राजभर की भाजपा के साथ जाने की है। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ऐसी स्थिति में ओमप्रकाश राजभर किसके साथ खड़े होंगे इसके जानने का प्रयास किया तो बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया। जानकारों की मानें तो ओमप्रकाश राजभर का अगला कदम बसपा की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में जल्द ही राजभर बसपा के साथ खड़े होकर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करते हुए नजर आ सकते हैं।
 
राजनीतिक जानकार व वरिष्ठ पत्रकार कुमार अश्विनी ने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने आधार वोट बैंक को देखते हुए बीजेपी में नहीं जाना चाहते। वहां जाने से मुस्लिम वोट इन दोनों नेताओं को नहीं मिलेगा। खासकर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में पूर्वी यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग हैं। इसलिए राजभर को बीएसपी ही अपने अनुकूल लगती है।
 
सबसे बड़ी बात यह भी है कि बीएसपी में कद्दावर पिछड़े नेताओं की कमी है। किसी समय ओबीसी नेताओं की बीएसपी में भरमार थी। लेकिन बाद वो लोग धीरे-धीरे बीएसपी से दूर होते गए। अब ऐसे में अगर ओमप्रकाश राजभर बीएसपी से गठबंधन करते हैं तो बीएसपी भी ओमप्रकाश राजभर का खुले दिल से स्वागत करने को तैयार है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख