sundarkand

सिहोर में भारी बारिश, कोलार डेम के 4 गेट खोले गए (Live Updates)

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (16:01 IST)
नई दिल्ली। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने रजत जीतकर रचा इतिहास, राष्‍ट्रपति रामनाथ के कार्यकाल का आखिरी दिन, देश  में मिले कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा नए मरीज, बारिश, बाढ़ समेत इन खबरों पर रविवार, 24 जुलाई को रहेगी सभी की नजर। पल-पल की जानकारी...

-मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते कोलार डेम के चार गेट खोल दिए गए हैं।
-कोलार डैम के 4 गेट खोले गए हैं। इसमें 2 गेट आधा मीटर तथा 2 गेट एक मीटर खोले गए। सभी नागरिकों से अपील है कि प्रभावित इलाकों तथा बांध क्षेत्र में नहीं जाएं।
-जयपुर के बाहरी इलाके में एक तालाब में नहाने गए दो किशोरों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया।
-भोपाल में भारी बारिश के चलते भदभदा के बाद अब कलियासोत डैम के भी गेट खोले गए।
-कलियासोत डैम के 5 गेट खोले गए।
 डैम के गेट खोलने से पहले ही प्रशासन अलर्ट पर।
-कलियासोत डैम के गेट खुलने से कोलार की निचली बस्तियों पर पड़ता है असर।
-कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा।
 
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,38,88,755 हुई जबकि 36 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,26,033 पर पहुंची।
-राष्‍ट्रपति रामनाथ के कार्यकाल का आखिरी दिन। आज शाम देश को करेंगे संबोधित।
-विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने बधाई दी है।
-ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरूष एथलीट बन गए जिन्होंने भालाफेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
<

#WATCH Family and friends celebrate Neeraj Chopra's silver medal win in the World Athletics Championships at his hometown in Panipat, #Haryana

Neeraj Chopra secured 2nd position with his 4th throw of 88.13 meters in the men's Javelin finals. pic.twitter.com/khrUhmDgHG

— ANI (@ANI) July 24, 2022 >-आंध्र प्रदेश में चित्तूर के पास रविवार तड़के सड़क दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
-मध्यप्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश से बाढ़ से हालात।
-देवास, शाजापुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंदसौर, नीमच, आगर, बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट।
-ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, अलर्ट जारी।
-शाजापुर में उफनते नाले में फंसी स्कूली बस, घंटे भर की मशक्कत के बाद

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

अगला लेख