suvichar
✕

UP : Whatsapp से पढ़ाई गरीबों के साथ मजाक : आरएलडी

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (18:06 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश में सरकार द्वारा सरकारी बेसिक शिक्षा विद्यालयों में ऑनलाइन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से पढ़ाई को गरीब के साथ भद्दा मजाक बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि संज्ञान में आया है कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री बता रहे हैं कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पढ़ाई शुरू कर दी गई है।

प्रदेश सरकार को ध्यान में रखना चाहिए कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में गरीब और मजदूरों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। उनके घर में खाना भी नहीं बन पाता है, इसलिए सरकार ने मिड डे मील की व्यवस्था की हुई है।

जब सरकार ने स्वयं माना है कि उनके यहां भोजन तक कि व्यवस्था नहीं है तो उनके घरों में एंड्रॉयड फोन और रिचार्ज कहां से होगा।

अगर कुछ के पास होगा भी तो बाकी बच्चे शिक्षा में पिछड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सरकार से मांग करता है कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा का दूरदर्शन के उत्तरप्रदेश चैनल पर प्रसारण करना चाहिए। इससे बच्चे टेलीविजन से शिक्षा ग्रहण कर सकें। बच्चों के साथ ऑनलाइन अथवा व्हाट्सएप के नाम से छल न करें। बच्चों के हित में निर्णय लें।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख