Hanuman Chalisa

Mathura : उफनती यमुना में श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर रहे परिक्रमा, प्रशासन बना मूकदर्शक

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 20 अगस्त 2025 (00:03 IST)
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर लगातार रौद्र की तरफ बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने केशी घा समेत कई स्थानों को जलमग्न कर दिया है। इसके बावजूद श्रद्धालु और प्रशासन दोनों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। केशी घाट पर श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर परिक्रमा व स्नान करते नजर आ रहे हैं। 
 
एकादशी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु वृंदावन की परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। परिक्रमा मार्ग यमुना किनारे के मार्गों से होकर गुजरती है, लेकिन इस समय केशी घाट क्षेत्र में जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि श्रद्धालु कमर तक पानी में होकर गुजरने को मजबूर हैं। हालात ये हैं कि न तो प्रशासन की ओर से अब तक जलमग्न इलाकों में किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है और न ही श्रद्धालुओं को सचेत करने के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
 यही नहीं, दूरदराज से आए श्रद्धालु गहरे और कच्चे अनियंत्रित जलधारा वाले घाटों पर उतरकर स्नान कर रहे हैं। ऐसे में यमुना का जल प्रवाह तेज हो गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
 
 प्रशासन की लापरवाही और श्रद्धालुओं की असावधानी मिलकर एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इसके चलते स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जलमग्न इलाकों को तत्काल चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग की जाए, श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग से ले जाने की व्यवस्था की जाए और असुरक्षित घाटों पर स्नान पर रोक लगाई जाए। अगर समय रहते ऐतिहात की दृष्टि से कदम नहीं उठाए गया तो श्रद्धा और आस्था का यह उत्सव एक त्रासदी में बदल सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

CM योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार

सस्ता Electric Scooter, 187Km की रेंज और कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं, बैंक फ्रॉड मामले में 3 साल की सजा बरकरार, उपचुनाव का रास्ता साफ

अगला लेख