ganesh chaturthi

UP में तेजी से पैर पसारता जीका वायरस, स्वास्थ्य महकमे की मुसीबत बढ़ी

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (11:15 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य महकमे के लिए डेंगू के कहर के बीच अब जीका वायरस का कहर नई मुसीबत बनता जा रहा है। महीनेभर पहले कानपुर के एक एयरमैन में जीका वायरस की पुष्टि के बाद संक्रमण अब यह 4 जिलों में फैल चुका है। सर्वाधिक प्रभावित कानपुर में 133 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि राजधानी लखनऊ में बुधवार को 2 और नए संक्रमितों के मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा कन्नौज और उन्नाव में भी 1-1 मरीज मिले हैं जिसके बाद यूपी में जीका संक्रमित मरीजों की संख्या 140 हो चुकी है।
 
बुधवार को लखनऊ के आलमबाग और एलडीए कॉलोनी में 1-1 मरीज में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों ही मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिख रहे थे, लेकिन जांच में जीका पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर संपर्क में आए परिवार के अन्य लोगों की जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं। इसके साथ ही इलाके में एंटी लार्वा फॉगिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।
 
राजधानी लखनऊ में तो डीएम ने कोरोना की तर्ज पर संक्रमण रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि जिन-जिन इलाकों से मरीज सामने आए हैं उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाकर सघन जांच की जाए। इतना ही नहीं, कई टीमों को जांच के लिए लगाया गया है, जो डेली अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख