manglik dosh calculator
✕

गोकशी की घटना से नाराज ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Updated: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (16:00 IST)
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह 10-12 गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब जानी जंगल में दूर तक गोवंश के अवशेष फैले हुए देखें तो उनका खून खौल उठा, पुलिस को सूचना पुलिस दी गई।
 
जंगलों में गोकशी की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, इसके चलते ग्रामीण और हिंदू संगठन दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश अवशेषों को जेसीबी की मदद से जमीन में गढ्ढा करके दफनाने का प्रयास किया तो लोगों में रोष उत्पन्न हो गया।
 
इन लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से जानी में गोकशी हो रही है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। 
 
जानी थाना क्षेत्र का जानी कलां मुस्लिम बहुल्य गांव है, रविवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, जानी-पूठरी मार्ग के जंगलों पड़ी तो वह आश्चर्य चकित रह गए।
 
यहां एक दर्जन से अधिक गोवंश के अवशेष दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे, इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गोवंश अवशेष की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
 
हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर अंगुली उठाते हुए गोकशों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है। वही जानी में गोकशी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर जानी को की हटाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

ई-केसीसी में यूपी का जलवा, प्रदेश से हो रहा देश का हर तीसरा आवेदन

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

अगला लेख