dipawali
✕

UP: भेड़ियों के आतंक के बीच ग्रामीणों ने सियार को पीट पीटकर मार डाला

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (15:11 IST)
कौशांबी। उत्तरप्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक के बीच कौशांबी जिले में एक जंगली जानवर के हमले में 3 साल के बच्चे सहित 3 लोगों के घायल होने के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने हमलावर जानवर होने के संदेह में एक सियार (jackal) को पीट-पीटकर मार डाला। प्रभागीय वन अधिकारी डॉक्टर आर.एस. यादव ने गुरुवार को बताया कि जिले में करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बुधवार की शाम ग्रामीणों ने एक जंगली जानवर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

ALSO READ: सुलतानपुर में सियार का आतंक, मां के साथ सो रही 2 माह की बच्ची की जान ली
 
यादव ने कहा कि ग्रामीणों को शक था कि यह वही जानवर है जिसने मंगलवार की शाम नेवारी और पास के गांव खोजवापुर में हमला करके 3 लोगों को घायल किया था। उन्होंने बताया कि मारे गए जानवर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके सियार होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले 3 सितंबर को प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी ग्रामीणों ने भेड़िया होने के शक में 1 सियार को पीट-पीटकर मार डाला था।

ALSO READ: Operation Wolf : ऑपरेशन भेड़िया हमलों को रोकने में विफल, वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता भी नाकाम
 
अधिकारी ने बताया कि नेवारी गांव निवासी शिवकरण की पत्नी मंगलवार को अपने 3 वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ खेत में काम कर रही थी तथा पास के खेत में उसी गांव का रामदास (35) भी काम कर रहा था जिन पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि जानवर के हमले में प्रियांशु और रामदास घायल हो गए।
 
उन्होंने कहा कि पास के गांव खोजवापुर में भी खेत में काम कर रहे शिवबाबू नामक व्यक्ति पर पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। यादव ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और सभी की हालत ठीक है।

ALSO READ: Man eating wolf: आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए नई रणनीति, होगा रंग बिरंगी गुड़ियों का भी इस्तेमाल
 
उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा नेवारी गांव में आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और लोगों का यह भ्रम दूर किया जाएगा कि हमलावर जानवर भेड़िया नहीं, बल्कि सियार है। सियार कौशांबी जिले के लगभग हर हिस्से में पाए जाते हैं। भेड़िया और लकड़बग्घा जिले में यमुना के तराई क्षेत्र में कभी-कभार दिखाई पड़ते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के बहराइच जिले में इन दिनों आदमखोर भेड़ियों का आतंक है। पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान भेड़ियों के हमलों में 7 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोग घायल हुए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख