Narak Chaturdashi
✕

UP पुलिस को अब है विकास दुबे के 12 और गुर्गों की तलाश

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (15:24 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के मारे जाने के बावजूद पुलिस की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस अब उन बचे हुए 12 शातिरों की तलाश कर रही है जिन्होंने बिकरू गांव में दो जुलाई की रात दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया था।
 
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि बिकरू कांड को अंजाम देने के मामले में 21 अभियुक्तों को नामजद किया गया था जबकि 60 से 70 अन्य अभियुक्त भी पुलिस के रडार पर हैं। उन्होंने बताया कि विकास दुबे समेत छह नामजद अभियुक्तों को अब तक ढेर किया जा चुका है, जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: विकास दुबे एनकांउटर पर राहुल ने कसा तंज, कई जवाबों से अच्छी है खामोशी उसकी...
उन्होंने बताया कि अब 21 में से 12 शातिर अब भी खुली हवा में सांस ले रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है और उम्मीद है कि उन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्तों में आठ को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास को गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस और एसटीएफ की टीम उसे लेकर कानपुर आ रहे थे कि भौंती के निकट पुलिस का वाहन पलट गया। इस बीच विकास एक घायल जवान की पिस्टल लेकर भागा।
ALSO READ: विकास दुबे एनकाउंटर : 8 दिन, 5 एनकाउंटर और 10 सवाल
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसे नजरअंदाज करते हुए उसने पुलिस बल पर गोली चलाई जिससे 4 स्थानीय पुलिस के जवान और दो एसटीएफ के जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। (वार्ता)
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख